डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता के बीच शिखर वार्ता

( 4834 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jun, 18 14:06

यूरोपीय संघ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच हुई शिखर वार्ता की तारीफ करते हुए इसे ‘‘निर्णायक एवं आवश्यक कदम’ करार दिया और कहा कि इससे संकेत मिलते हैं कि कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण को हासिल किया जा सकता है। ईयू की राजनयिक प्रमुख फेडेरिका मॉगरिनी ने एक बयान में कहा , ‘‘अंतर-कोरियाई संबंधों और प्रायद्वीप को लेकर अब तक हासिल सकारात्मक घटनाक्रमों के बाबत यह शिखर वार्ता एक निर्णायक और जरूरी कदम था। ’ श्रीलंका ने दुनिया के लिए नजीर बताया : श्रीलंका सरकार के एक मंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के बीच हुई शिखर वार्ता की तारीफ की और इसे दुनिया के लिए ‘‘ नजीर’ करार दिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.