जिला कलेक्टर कार्यालय का करेंगे निरीक्षण

( 4707 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jun, 18 15:06

बीकानेर | राजस्व मंडल के अध्यक्ष वी.श्रीनिवास आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर बीकानेर आएंगे। दोपहर दो बजे नागौर से रवाना होकर बीकानेर पहुंचनें के बाद चार बजे जिला कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा सायं 5 बजे राजस्व बार ऐसोशिऐशन की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सायं 6 बजे राजस्व अधिकारियों की बैठक लेंगे। बुधवार को राजस्व मंडल के अध्यक्ष श्रीनिवास सुबह 9 बजे बीकानेर से रवाना होकर लूणकरणसर के गारबदेसर में राजस्व शिविर का निरीक्षण करेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे श्रीगंगानगर के लिए रवाना होंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.