चांद दिखाई देने पर मनाया जाएगा ईदुल फितर

( 3065 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jun, 18 14:06

बांसवाड़ा। अंजुमन इस्लामिया के सदर नईम शेख ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी चांद दिखाई देने पर ईदुल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस्लामी कलेंडर के अनुसार चांद दिखाई देने पर ईदुल फितर का त्योहार 16 जून या 17 जून को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाना संभावित है। त्योहार के दिन सुबह 8 बजे जामा मस्जिद पाला रोड से जुलूस प्रारंभ होगा,जो ईदगाह राजतालाब पहुंचेगा। जहां सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.