धनुष -2 के उन्नत वर्जन के परीक्षण शुरू

( 2299 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Jun, 18 16:06

जैसलमेर | पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में मेक इन इंडिया के तहत देश में ही निर्मित धनुष -2 के उन्नत वर्जन के परीक्षण शुरू हुए हैं। आगामी एक सप्ताह तक सेना व डीआरडीओ के उच्चाधिकारियों की देखरेख में परीक्षण किए जाएंगे। यह तोप धनुष का ही उन्नत वर्जन है। मौजूदा तोप धनुष 38 किमी तक टारगेट हिट कर सकती है और अब चार किमी अधिक यानी 42 किमी दूरी तक मार करने की क्षमता के ट्रायल किए जा रहे हैं। ट्रायल पूरे होने के बाद इस गन को सेना को सुपुर्द कर दिया जाएगा। करीब दो वर्ष पहले परीक्षण के दौरान गन का बैरल फट जाने से इसके ट्रायल रोकने पड़े थे। अब इन तकनीकी खामियों को दूर किया जाकर परीक्षण शुरू किए गए हैं। इसका निर्माण आयुध निर्माण कानपुर, फील्ड गन फैक्ट्री व गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर ने संयुक्त रूप से किया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.