नीट के परिणामों की आज घोषणा

( 18124 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jun, 18 16:06

नयी दिल्ली | देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) के परिणामों की आज घोषणा कर दी गयी जिसमें सात लाख 14 हजार 562 छात्र सफल घोषित किये गये।

इस परीक्षा में 12 लाख 69 हजार 922 छात्र सम्मिलित हुए थे। बिहार की कल्पना कुमारी ने सर्वाधिक 691 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। तेलंगाना के रोहित पुरोहित और दिल्ली के हिमांशु शर्मा 690 अंक लाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सीबीएसई की आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार नीट वर्ष 2018 की परीक्षा के नतीजे सीबीएसई की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.