तहसील पदाधिकारियों से वार्षिक कैलेंडर वार आयोजित कार्यक्रम

( 2816 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jun, 18 15:06

जैसलमेर | सीमाजन कल्याण समिति की जिला बैठक देवीकोट स्थित आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए। तीन सत्रों में आयोजित बैठक में समिति की कार्ययोजना एवं अब तक हुए कार्यों की समीक्षा के साथ वैचारिक सत्र में कार्यकर्ता निर्माण में प्रवास की भूमिका पर चर्चा की गई।
जिलामंत्री शरद व्यास ने गत बैठक में तैयार कार्ययोजना पर अब तक हुए कार्यों का विवरण पेश करते हुए तहसील पदाधिकारियों से वार्षिक कैलेंडर वार आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं के निस्तारण में सीमाजन कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर कार्य करने की अपील की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्रसिंह सोढ़ा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से प्रांत की अपेक्षा अनुरूप कार्यक्रमों में भागीदारी देने पर चर्चा की गई। अंतिम वैचारिक सत्र में कार्यकर्ताओं को पाथेय प्रदान करते हुए समिति के राजस्थान गुजरात संगठन मंत्री नींबसिंह ने कहा कि सीमावर्ती जिले में समिति के कार्यकर्ता सुरक्षा की दूसरी पंक्ति के रुप में कार्य करते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.