15 जून को आयोजित महिला सम्मेलन

( 4312 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jun, 18 15:06

जैसलमेर |भाजपा महिला मोर्चा जैसलमेर की बैठक मोर्चा अध्यक्ष करूणा कंवर राठौड़ की अध्यक्षता व नगर परिषद सभापति कविता खत्री के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय व्यास बगेची मंे हुई। इसमें आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन के बारे में चर्चा की गई। मुख्य अतिथि कविता खत्री द्वारा महिलाओं को सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। पार्षद समता व्यास ने महिलाओं को अधिक सक्रिय रहने को कहा। मोर्चा अध्यक्ष राठौड़ ने भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा महिला मोर्चा के सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.