सिटी पैलेस में गाइडों की कार्यशाला

( 6035 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jun, 18 10:06

गाइडों को होनी चाहिए इतिहास एवं नवसृजन की जानकारी ः डॉ. विनीत

 सिटी पैलेस में गाइडों की कार्यशाला उदयपुर । विश्व विरासत दिवस मनाने के क्रम में शुक्रवार को यहां सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के कांफ्रेंस हॉल में शहर की ऐतिहासिक एवं प्राचीन धरोहर के संवर्द्धन, संरक्षण के उद्देश्य से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी पर्यटकों को मिलें इस बाबत स्थानीय गाइडों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग उदयपुर वृत्त के अधीक्षक डॉ. विनीत गोधल ने गाइडों को राजस्थान के प्रागैतिहासिक एवं पाषाण काल के बाद हडप्पा, आहड एवं गणेश्वर सभ्यताओं की जानकारी दी। उन्होंने राजस्थान राय के कुल ३८ जगहों में से विशेष कालीबंगा, टरखान वाला डेरा, आहड एवं बनास संस्कृति, बाराथल, गिलूण्ड, ओजियाणा, गणेश्वर, जोधपुरा, सुनारी एवं नोह सभ्यताओं की जानकारी देकर उनमें कृषि, पशुपालन, कला एवं जीविकोपार्जन की जानकारियां दी। डॉ. विनीत ने बताया कि एक गाइड को हमेशा इतिहास, वर्तमान एवं नवसृजन की जानकारी होनी चाहिए। इस अवसर पर शहर के अनेक गाईड एवं फाउण्डेशन के अधिकारी उपस्थित थे।
इन्होंने लिया भागः शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में रयानिश नाथावत, ऋषिराज सिंह राठौड, राधेश्याम चौबीसा, राजेन्द्र सिंह चुण्डावत, रविन्द्र सिंह राठौड, सरदार राम सिंह, शिवराज सिंह चौहान, सुशील कुमार जोशी, समीर श्रीवास्तव, संदीप दाधीच, संजय गुप्ता, संजय सोलंकी, संजय सिंह राजपूत, संजय सिंह चौहान, संतोष किंगरानी, सावेर सिंह पंवार, साजिद हुसैन, शैलेष सोनी, शकीर परवेज, सुनील पुजारी, सूरज सोनी, सुरेश चन्द्र वैष्णव, नितिन जेठी, कुलदीप सिंह चुण्डावत, सत्येन्द्र सिंह भाटी, अरविन्द सिंह चौहान, नितेश कुमार राजपूत एवं राजेन्द्र सिंह राठौड ने भाग लिया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.