15 जून को वाटर सप्लाई ठप

( 4398 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 18 16:05

जोधपुर| राजस्थान जलदाय कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर 15 जून को वाटर सप्लाई ठप करेगा। इस संबंध में संघ की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया। संघ के जिला महामंत्री गोपीकिशन नेगी ने बताया, कि राज्य सरकार ने संगठन की सात मांगों को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं किया है। इसलिए कर्मचारियों ने पानी सप्लाई ठप करने का निर्णय लिया है। बैठक में सुमेरसिंह चौहान, प्रकाश सिंह गहलोत, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र, मांगीलाल मेहरा, हजारीराम, गौरीशंकर, मेघसिंह, माधोसिंह, हुकमाराम डूडी, राजूराम, सुखराम, दाऊलाल सोनी, मूलाराम, भागीरथ विश्नोई, कमलेश व्यास, मालाराम विश्नोई, नवलकिशोर, परमानंद पुरोहित, जाहिद, घेवरराम, जालाराम, चंदनमल आदि मौजूद थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.