विमंदित महिला से ज्यादती के मामले में आरोपी को गिरफ्तार

( 3230 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 18 16:05

चित्तौड़गढ़ | चंदेरिया थाना पुलिस ने विमंदित महिला से ज्यादती के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चंदेरिया थाना के एसआई रामसिंह ने बताया कि गत 18 मई की शाम को विमंदित महिला को महाराज के नेतावल गांव निवासी 40 वर्षीय सीताराम जाट पुत्र भैरूलाल बाइक पर बिठाकर खेत की ओर ले गया था।
जहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद मामला लोगों के सामने आ गया था। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी सीताराम जाट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 28 मई तक रिमांड पर सौंपा गया है। बताया गया कि आरोपी सीताराम विमंदित महिला के साथ ज्यादती के मामले के उजागर होने के बाद उदयपुर की ओर भाग गया था। जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि विमंदित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला एकाएक उजागर नहीं हुआ था। लेकिन इस मामले के खुलने के बाद गांव में ही गांव में जातिय पंचायत बुलाकर आरोपी पर जुर्माना लगाकर मामले की इतिश्री कर दी थी। लेकिन जातिय पंचायत की रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर उजागर होने के बाद पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.