ऑटो सवार महिला यात्री के अपहरण का प्रयास

( 4311 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 18 16:05

चित्तौड़गढ़ | शहर में ऑटो सवार महिला यात्री के अपहरण का प्रयास करने के मामले में पुलिस के ऑटो की पहचान कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अभी बापर्दा रखा गया है। आरोपी की पहचान मेंं सीसीटीवी फुटेज से मदद मिली।
सीआई ओमप्रकाश सोलंकी के अनुसार शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसका ऑटो भी जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने 17 अप्रैल को कीरखेडा चौराहा के लिए ऑटो में बैठी महिला यात्री के अपहरण का प्रयास करने की बात कबूल कर ली। पीड़ित महिला से उस ऑटो की पहचान भी करा ली गई, लेकिन आरोपी को शिनाख्त परेड होने तक बापर्दा रखा गया। उसके बाद ही उसका नाम बताया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिंचाई नगर में किराये रहने वाली एक महिला पटवारी शहर के सुभाष चौक से ऑटो में बैठी थी। उसे शंभु पेट्रोल पंप के पास कीरखेडा चौराहा उतरना था, लेकिन अकेली सवारी होने का फायदा उठाते हुए चालक ने उतारने की बजाय ऑटो को भगाकर बेड़च नदी के रास्ते ले जाने लगा। तब महिला हिम्मत कर नीचे कूद गई। चालक नदी के रास्ते ही भाग गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.