साहित्यकारों के सृजन पर केंद्रित साहित्य कार्यक्रम

( 4455 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 18 16:05

बीकानेर | पुरोधा साहित्यकारों के सृजन पर केंद्रित साहित्य कार्यक्रम अवरेख का आयोजन कल किया जाएगा। सुदर्शना कला दीर्घा में रविवार को सायं 5.30 बजे आयोजित कार्यक्रम की पांचवीं कड़ी में शायर अजीज आजाद के सृजन का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक कमल रंगा ने बताया कि अवरेख कार्यक्रम के दौरान अजीज आजाद की रचनाओं का मगही भाषा में डॉ.चंचला पाठक, संस्कृत में इला पारीक, पंजाबी में पुखराज सोलंकी, राजस्थानी में गिरीराज पारीक, अंग्रेजी में बी.डी.हर्ष और सत्यनारायण शर्मा मराठी भाषा में अनुवाद प्रस्तुत करेंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.