ऑडिटोरियम में सरला देवी स्मृति संस्थान की ओर से आयोजित समारोह

( 5054 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 18 16:05

बीकानेर | आदर्श महिलाओं का जीवन प्रेरक होता है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम देश और समाज की श्रेष्ठता प्रदान कर सकते है। ऐसे ही अनेक विचार उभर कर आए शुक्रवार को आयोजित सरला देवी स्मृति सम्मान समारोह में। नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में सरला देवी स्मृति संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में नगर की पांच महिला विभूतियों को सरला देवी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद जमना बारूपाल, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुल सचिव मनोज कुमार शर्मा और डॉ.सीताराम गोठवाल के आतिथ्य में आयोजित समारोह के प्रारंभ में संस्थान संयोजक एड.हीरालाल हर्ष ने स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान की ओर से अब तक विभिन्न क्षेत्रों की 40 महिला विभूतियों का सम्मान किया जा चुका है। समारोह के दौरान डॉ.स्वाति कोचर, डॉ.रेणुका व्यास, डॉ.समीक्षा व्यास, संतोष कच्छावा और रुकैया बानो काे आठवें सरला देवी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेंद्र जोशी ने सम्मानित महिलाओं का परिचय प्रस्तुत किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.