आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला

( 4243 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 18 15:05

बाड़मेर | कोतवाली थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में एक युवक पर आपसी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। गंभीर घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उम्मेदसिंह पुत्र करण सिंह राजपूत निवासी नेहरू नगर ने मामला दर्ज करवाया कि उसका छोटा भाई दरबारसिंह उर्फ स्वरुपसिंह अपनी होटल से घर के लिए निकला ही था कि नेहरू नगर ओवरब्रिज के पास छुपकर बैठे 6-7 हमलावरों ने उस पर सरियों, लाठियों से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.