शुक्रवार को तापमान में 0.1 डिग्री की कमी

( 2931 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 18 15:05

अजमेर | गुरुवार को मुकाबले शुक्रवार को तापमान में 0.1 डिग्री की कमी आई। लेकिन शहर शुक्रवार को भी दिन भर उबलता रहा। सुबह धूप खिलने के साथ ही मौसम में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर होते-होते धूप झुलसाने लगी। लगातार गर्मी बनी रहने से लोग परेशान नजर आए।
अधिकांश शहरवासियों ने घरों, दफ्तरों और दुकानों में ही दोपहर का समय बिताया। गर्मी इतनी तेज थी कि पंखे भी गर्म हवा उगल रहे थे। तेज गर्मी के कारण व्यस्त रहने वाली सड़कों पर दोपहर में सूनी नजर आई। शाम को गर्मी से कुछ राहत मिली।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.