संभावित बाढ़ व अतिवृष्टि के चिह्नित क्षेत्रों में होगा राशन वितरण

( 2766 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 18 13:05

बांसवाड़ा| आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि की सम्भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिले में गत वर्षों में जिन-जिन क्षेत्रों में अतिवृष्टि के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई हो उन क्षेत्रों को चिह्नित किया जाएगा।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि अतिवृष्टि/बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों के उचित मूल्य दुकानों पर उस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आवंटित राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत आवंटित गेहूं तथा केरोसीन का वितरण प्राथमिकता के साथ होगा। इससे संभावित अतिवृष्टि/बाढ़ की स्थिति पर आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सम्पन्न की जा सके।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.