पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश जारी

( 3278 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 18 12:05

बाडमेर | प्रदेश संगठन मंत्री ठाकराराम जाखड ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के समस्त कर्मचारी अपनी पांच सूत्री मांगो को लेकर १८ मई से महानरेगा का बहिष्कार तथा २४ मई से सभी योजनाओं का बहिष्कार कर सभी कर्मचारी महानरेगा कर्मचारियों के नैतिक सर्मथन के लिए आज दूसरे दिन भी सामुहिक अवकाश पर रहे। आज धरना स्थल पर यूआईटी चैयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी ने आकर नरेगा संविदा कार्मिक व पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की बात सुनी और आश्वस्त किया कि आपकी वाजिब मांगो को सरकार तक पहचा कर उनके समाधान के लिए पूर्ण प्रयास करूगी आपकी मांगे वाजिब है सरकार को आपकी मांगे माननी चाहिये।
धरना स्थ पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल प्रधान पुष्पा चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष मूलाराम पूनिया ने नरेगा संविदा कार्मिक व मंत्रालयिक कर्मचारियों की वाजिब मांगो का समर्थन किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.