कांग्रेस कमेटी की ओर से पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में शाम 5 बजे नवनियुक्त

( 10061 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 May, 18 11:05

 कांग्रेस कमेटी की ओर से पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में शाम 5 बजे नवनियुक्त उदयपुर । उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में शाम 5 बजे नवनियुक्त ए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ एवं पूरण मेनारिया का उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने मेवाड़ी पगड़ी एवं पीसीसी सचिव पंकज कुमार शर्मा ने उपरणा पहना कर अभिनन्दन किया गया।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले कुछ महीने कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को पुन: सत्ता में लाना पार्टी के लिए प्रमुख चुनौती है। इसके लिए जरूरी है कि योग्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अच्छी बड़ी टीम बनाना तथा उन्हें प्रशिक्षित कर आवश्यक दिशा-निर्देश देना चुनाव अभियान के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे अपने कार्यकारिणी का शीघ्र निर्माण करें।
समारोह को सम्बोधित करते हुए पीसीसी सचिव पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकारिणी में पार्टी की विचारधारा, उसके इतिहास, कांग्रेस सरकार के समय लागू की गई जनहितकारी योजनाओं एवं सोशल मीडिया के बारे में बेहतर जानकारी रखने वाले लोगों को कार्यकारिणी में जोड़े ताकि पार्टी की रीतियों-नीतियों को जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के साथ ही प्रमुख विपक्षी पार्टी द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार को बेनकाब किया जा सके।
स्वागत भाषण में गणेश डागलिया, हरीश शर्मा, पंकज पालीवाल, पार्षद नजमा मेवाफरोश, मोहनलाल शर्मा, तीरथ सिंह खेरालिया, महेन्द्र भारद्वाज, गोपाल नागर, अजय पोरवाल, अरूण टांक, दिनेश राजपुरोहित, डॉ. धर्मेन्द्र राजोरा, प्रेम घावरी, कैलाश जैन, कमलनयन खण्डेलवाल, रमा वैष्णव अपने विचार रखे।
इस अवसर पर शिवराज सिंह धायभाई, भूपेन्द्र शर्मा, राजेश जैन, विवेक नागदा, राजेश चुघ, गौरीशंकर पटेल, संजय मंदवानी, श्रीमती गुलशन छाबड़ा, सुभाष नागला, रमेश शुक्ला, राजेन्द्र सिंह बारहठ, उत्तम प्रकाश देवड़ा, यशवन्त सालवी, विनोद जैन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.