79 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव हासिल हुए

( 7612 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 18 13:05

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को राज्य की भारत-बांग्लादेश सीमा को दिसंबर तक पूरी तरह सील किए जाने की घोषणा की। कार्यकाल के दो साल पूरा करने के मौके पर सोनोवाल ने एक प्रेस वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा, 2016 चुनाव से पहले हमने लोगों से सीमा को सील करने का वादा किया था। मुझे आज यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और बांग्लादेश के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा इस साल दिसंबर तक पूरी तरह से सील कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, सीमा से सटे तटवर्ती इलाकों को गैर भौतिक नाकों से सील किया जाएगा और जमीन के हिस्सों को स्मार्ट बाड़ों के जरिए सील किया जाएगा। इस तरीके से घुसपैठ और अन्य सीमा पार अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सकेगी।कार्यभार संभालने के बाद से सोनोवाल ने तीसरी बार सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की भाजपा नीत सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। सोनोवाल ने कहा, असम लोक सेवा आयोग में नौकरियों की एवज में पैसों के घोटाले के संबंध में राज्य सिविल सेवा के 19 अधिकारी, सात राज्य पुलिस सेवा अधिकारी, 11 सहयोगी सेवा अधिकारी और चार अन्य समेत कई सेवारत अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।उन्होंने कहा, सीआईडी ने सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के सात मामले दर्ज किए हैं और 15 सेवारत सरकारी अधिकारियों और लोक सेवकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई ने राज्य में निवेश के लिए एक माहौल तैयार किया है। पिछले दो साल के दौरान असम को 79 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव हासिल हुए हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.