अधिकारों की रक्षा हेतु कार्यकर्ताओं ने महावीर पार्क में बैठक आयोजित

( 4534 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 May, 18 12:05

बाडमेर | देश में दलितों, वंचितों, अल्पसंख्यको व बहुजन समाज पर वर्तमान सरकार में जुर्म व अत्याचार लगातार बढ र हे है। उनके अधिकारों की रक्षा हेतु समाज गणमान्य व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महावीर पार्क में बैठक आयोजित कर बहुजन अधिकार मंत्र के नाम से संगठन का गठन किया। बैठक में सर्व सहमति उस्मान खान को अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बी.आर.अम्बेडकर, बसीर खां, एडवोकेट उतम पंवार को उपाध्यक्ष, मालाराम को महासचिव चाम्पाल मेघवाल को संगठन सचिव व बी.आर. अम्बेडकर कोषाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया व १५ सदस्य विभिन्न समाजों में चुने गये। संगठन उद्देश्य पीडत पक्ष की पैरवी बिना किसी जातिगत, भेदभाग किये बिना प्रशासन से सहयोग लेते हुए करना है। संगठन की प्रत्येक तीन महिने में जिला मुख्यालय पर एक बैठक अनिवार्य है। संगठन का कार्यक्षैत्र सम्पूर्ण राजस्थान रहेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.