स्कूल में बच्चों को दी वैदिक गणित की जानकारी

( 4999 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 18 15:05

जोधपुर |शास्त्रीनगर स्थित दी शांति निकेतन प्रेप स्कूल में बच्चों को वैदिक गणित की जानकारी दी गई। इस विधि की विशेषता बताते हुए टीचर ने बताया, कि यह सूत्र सहज ही में समझ में आ जाते हैं। सारी प्रक्रिया मौखिक हो जाती है। अंकगणित, बीजगणित, रेखागणित, समतल तथा गोलीय त्रिकोणमितीय, समतल तथा घन ज्यामिति, ज्योतिर्विज्ञान आदि में उपयोगी है। इसकी सहायता से बच्चे बिना किसी आधुनिक उपकरणों की सहायता के बड़ी से बड़ी गणनाओं को बड़ी आसानी से कर सकते हैं। डायरेक्टर शोभा मोदी ने बताया, कि बच्चों को अध्ययन के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी सिखाना जरूरी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.