भारतीय जनता पार्टी बूथ निर्माण कार्यशाला अभियान

( 6207 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 18 15:05

जैसलमेर | भारतीय जनता पार्टी बूथ निर्माण कार्यशाला अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास ने मोहनगढ़ मंडल के बूथों पर प्रवास कर मंडल की 21 सदस्य बूथ इकाई निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए 27 मई तक बूथ इकाई के गठन व सत्यापन के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार लोक कल्याण की कई योजनाएं चला रही है, जिससे आमजन लाभान्वित हो रहे है। साथ ही सरकार की पारदर्शिता से आमजन का भाजपा में विश्वास बढ़ रहा है । इसी प्रकार पोकरण विधानसभा के नाचना मंडल के प्रभारी विक्रमसिंह नाचना ने मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बूथ समिति निर्माण की जानकारी देने के साथ साथ पना प्रमुख बनाने पर जोर दिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.