जैव विविधता दिवस पर आयोजित रंग भरो प्रतियोगिता

( 6295 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 18 15:05

जैसलमेर | अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड नेशनल ग्रीन कोर द्वारा राउमावि भागू का गांव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद सदस्य पिराणा फकीर उपस्थित रहे। जैव विविधता दिवस पर आयोजित रंग भरो प्रतियोगिता में 30 बालक बालिकाओं ने विभिन्न जीव जन्तुओं, पेड़ पौधों एवं प्राकृतिक दृश्यों में रंग भरकर स्वयं को प्रकृति के करीब पाया। इसके साथ ही निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विशिष्ट अतिथि अमीन खां ने बालकों को जैव विविधता की जानकारी देते हुए कहा कि जिस प्रकार संतुलित आहार हमारे लिए आवश्यक है, उसी प्रकार प्रकृति पर भी जीवों का संतुलन बने रहना आवश्यक है। इसलिए हमें जीवों के प्रति दया भाव रखना चाहिए। आधुनिक युग में जीवों एवं समस्त सजीवों के संरक्षण की महता को रेखांकित किया। शिविर के प्रशिक्षक चांद मोहम्मद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवा व बालक एक आदर्श पर्यावरण मित्र के रूप में समाज को नई दिशा दे सकते है। शिविर संचालक चनेसर खां ने बच्चों को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की और कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण करें।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.