सरपंच व कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन

( 3584 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 18 14:05

बीकानेर | पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2013 मे निकाली गई कनिष्ठ लिपिक और एसएसआर भर्ती के समस्त पदों पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार भर्ती पूर्ण करने की मांग के साथ बुधवार को महानरेगा संविदा कार्मिकों का धरना और हड़ताल 24 वें दिन भी जारी रही। महानरेगा संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण के लिए महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ जिला इकाई बीकानेर की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन की जानकारी देते हुए संघ के नवीन शेखर पुरोहित ने बताया कि कार्मिकों को सरपंच संघ और पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान जिला इकाई बीकानेर द्वारा समर्थन दिया गया है। आज समर्थन के तहत सरपंच संघ और मंत्रालयिक कर्मचारी नरेगा कार्मिकों की मांगों को पूरी करने के लिए जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपेंगे। धरना स्थल पर संघ के गोविंद सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, हवा सिंह आदि ने संबोधित किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.