लू के थपेड़ों ने शहर को झुलसाना शुरू कर दिया

( 3466 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 18 14:05

बीकानेर | मंगलवार को बदला मौसम का मिजाज बुधवार को और तल्ख हो गया। 12 बजे से लू के थपेड़ों ने शहर को झुलसाना शुरू कर दिया। दोपहर में तपिश इस स्तर पर पहुंच गई कि गर्म हवा आग सी महसूस होने लगी। धूप में बाहर निकलने से पहले स्कार्फ, चश्मा और हाथ-मुंह ढककर निकले। फिर भी गर्म हवा लोगों को बेहाल कर रही थी। दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। दिन के साथ अब रात में भी घुटन सी होने लगी। बीती रात का न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों की नजरें दोपहर में तापमान की सुइयों पर रही। तापमान को लेकर तरह तरह के कयास लगते रहे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.