पहली बार नीलामी में 8.74 करोड़ रुपए की आय

( 2955 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 18 14:05

भीलवाड़ा | यूआईटी को पहली बार नीलामी में 8.74 करोड़ रुपए की आय हुई है। बुधवार को हुई नीलामी में शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में 23 भूखंड बिके। पटेल नगर में नीलामी के लिए 14 भूखंड तय किए गए थे। पहली बार पटेलनगर में सभी 14 भूखंड नीलामी में बिक गए हैं। सबसे महंगा भूखंड आरसी व्यास कॉलोनी में बिका।
इसकी अंतिम बोली 1.64 करोड़ रुपए थी। नीलामी से पहले से ही उस एरिया का डवलपमेंट करने और उनमें पानी, बिजली, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के कारण पहली बार यूआईटी को नीलामी में यह आय हुई है। इसकी पहल यूआईटी सचिव आशीष कुमार शर्मा ने की। अब तक एरिया डवलप नहीं होने और पानी, बिजली, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण नीलामी में लोग भूखंड खरीदने में रुचि नहीं दिखाते थे। नीलामी में आय अच्छी होने से यूआईटी की गड़बड़ाई आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.