येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी सरकार के शपथ ग्रहण का विरोध

( 8875 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 18 13:05

द बेंगलुरू । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बी. एस. येदियुरप्पा ने आज कांग्रेस और जनता दल (एस) के सभी असंतुष्ट नेताओं से भाजपा में शामिल होने का आह्वान किया है।श्री येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी सरकार के शपथ ग्रहण का विरोध करते हुए ‘‘काला दिवस’ मना रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस और जनता दल (एस) को लक्षित करते हुए कहा, कांग्रेस मुक्त कर्नाटक बनाने के लिए भाजपा में शामिल हो जाइए। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस नारे को सच करने के लिए लड़ूंगा।श्री येदियुरप्पा ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंध (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि वे लौट जाएं, क्योंकि जनता ने चुनाव में कांग्रेस को दूसरे स्थान पर धकेल कर उसे नकार दिया है। उन्होंने कहा, जब जनता ने उनकी पार्टी को खारिज कर दिया, तो उन्हें कर्नाटक की यात्रा करने का क्या अधिकार है? आने वाले दिनों में कार्यकर्ताओं से राज्यव्यापी बंद का आह्वान करते हुए श्री येदियुरप्पा ने कहा कि दोनों दलों ने अनैतिक गठबंधन किये हैं और ये आखिरी बार नहीं है। ये लोग जनता से झूठ बोल रहे हैं कि भाजपा अपना जनादेश खो चुकी है जबकि पार्टी चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। श्री येदियुरप्पा ने श्री कुमारस्वामी को चुनौती दी कि वह मंत्रिमंडल का विस्तार करें, क्योंकि दोनों दलों के नेताओं में असंतोष है क्योंकि जिन लोगों ने पार्टी के लिए ईमानदारी से कार्य किए, उन्हें कोई पद नहीं दिया गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.