अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी वृद्धि

( 5209 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 18 12:05

बंबई | शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 306 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 34,345 अंक पर आ गया है। बाजार का पिछले एक महीने का यह निचला स्तर है। इसकी प्रमुख वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी वृद्धि के बाद तेल कंपनियों में बिकवाली का दबाव बढ़ना है।पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बोझ को आपस में बांटने के लिए सरकार की ओर से कहे जाने की संभावना के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां ¨हदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, इंडियन आयल, ओएनजीसी और आयल इंडिया लि. के शेयरों में बिकवाली का रुख देखा गया।बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 306.33 अंक गिरकर 34,344.91 अंक पर बंद हुआ। हालांकि इसकी शुरुआत आज काफी बेहतर रही। यह 34,656.63 अंक पर खुला और दिन में कारोबार के समय 34,668.47 अंक तक पहुंच गया। बाजार के आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स का 19 अप्रैल के बाद यह सबसे निचला स्तर है, तब यह 34,427.29 अंक के निचले स्तर पर बंद हुआ था।इसी प्रकार 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 106.35 अंक की गिरावट के साथ 10,430.35 अंक पर बंद हुआ है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.