रिद्धिमा रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में शिरकत करती नजर आएगी

( 19636 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 18 12:05

रिद्धिमा रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में शिरकत करती नजर आएगी मुंबई । टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में शिरकत करती नजर आ सकती हैं। कलर्स चैनल पर बहुत जल्द रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी शो लेकर आ रहे है। इस बार नए सीजन में एक बार फिर से नए कलाकार जुड़ने जा रहे हैं। इस शो में प्रतिभागी के रूप में इस अभिनेत्री का नाम सामने आ रहा है। शो ‘‘बहू हमारी रजनीकांत’ में रिद्धिमा ने सभी को काफी प्रभावित किया था। इस शो के बाद रजनीकांत बनी रिद्धिमा ने कॉमेडी शो में काम किया। रिद्धिमा ने इससे पहली एंटरटेनमेंट की रात में भी काम किया और अब वह इस शो में भी नजर आ सकती हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.