अन्तर्रास्ट्रीय ख्याति प्राप्त रासलीला आचार्य को आराध्य तीर्थ पुस्तक भेंट

( 8071 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 May, 18 11:05

के.डी.अब्बासी

अन्तर्रास्ट्रीय ख्याति प्राप्त रासलीला आचार्य को आराध्य तीर्थ पुस्तक भेंट कोटा | अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शीर्षस्थ रासलीला आचार्य श्री हरि वल्लभ शर्मा (छोटे ठाकुर जी) को डॉ.प्रभात कुमार सिंघल अपनी पुस्तक आराध्य तीर्थ भेंट की। आचार्य ने पुस्तक को आद्योपांत देखा और कहा धार्मिक विषयों पर पुस्तक लिखना आज के जमाने में महत्वपूर्ण है। हमारे धार्मिक स्थल समाज में सद्भावना बढ़ने का कम करते है। उन्होंने कहा इस पुस्तक को देखने से लगता है काफी परिश्रम किया गया है।उन्होंने ब्रजमंडल के मंदिरो पर लिखने का सुझाव दिया। यह पुस्तक धर्म के प्रति आस्था बढाने में उपयोगी होगी। उन्होंने कृष्ण लीला के विविध पक्षो की जानकारी भी दी।
डॉ.सिंघल ने आचार्य के चरण वंदना कर आशिर्वाद प्राप्त किया।उन्होने पुस्तक की परिकल्पना एवम् विषय वास्तु की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तक में राजस्थान के सभी धर्मो के धार्मिक स्थलो को शामिल करते हुए देश के प्रमुख धर्म स्थलो सहित 12 जियोतिर्लिंग,52 शक्तिपीठो,विख्यात चार धाम,उत्तराखंड के चार धाम, नव गृह आदि पर अतिरिक्त जानकारी सहित करीब 250 प्रमुख धार्मिक स्थलो का तथ्यत्मक एवम् विवरणात्मक विवरण दिया गया है।इस अवसर पर राधा माधव मंदिर सेवा समिति के मनीष मुंदड़ा भी मौजूद रहे। आचार्य ने भगवान कृष्ण का प्रसाद दे कर लेखन में और आगे बढ़ने का आशिर्वाद भी दिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.