सरदारपुरा बी रोड पर मंगलवार दोपहर चमत्कार

( 9135 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 May, 18 17:05

जोधपुर | सरदारपुरा बी रोड पर मंगलवार दोपहर चमत्कार ही तो हुआ। 20 गुणा 50 फीट में बनी दोमंजिला बिल्डिंग में 4 महीने के बच्चे से लेकर 65 वर्षीय बुजुर्ग तक कुल 8 लोग थे। बिल्डिंग भरभरा कर गिरी तो लोग दौड़े आए। अनिष्ट की आशंका से भरे हुए। एक नानी-दोहिती व एक युवक तो तत्काल सुरक्षित निकल आए। पहली मंजिल का एक हिस्सा सुरक्षित रहा, उससे एक मां व 4 माह के मासूम को सकुशल निकाला गया। प्रशासन, निगम, मेडिकल, पुलिस और नागरिकों ने पहली बार ऑर्गेनाइज्ड तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन किया। पहली बार अत्याधुनिक मशीनों से मलबे में दबी धड़कनें ट्रेस की गईं, पाइप से ऑक्सीजन दी गई। दबे लोगों के लिए जब अनाउंसमेंट हुआ तो हजारों लोगों की भीड़ में भी पिनड्रॉप साइलेंस हो गया। मलबे के भीतर से जीवन के संकेत मिले तो बेहद सावधानी के साथ 3 जिंदगियों को भी एक-एक कर सुरक्षित निकाला गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.