लोगों ने गर्म हवा सहन कर ली लेकिन लू का सामना नहीं कर पाए

( 4601 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 May, 18 16:05

बीकानेर | सुबह हवा की गति तेज थी। 11 बजे तक तो लोगों ने गर्म हवा सहन कर ली लेकिन दोपहर में यही हवा लू में परिवर्तित हो गई और फिर लोग इसका सामना नहीं कर सके। इससे बचने के लिए घरों में दुबक गए। जो घर से निकले भी वे सिर पर कपड़ा डालकर ही निकले। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े लोगों को चुभते रहे। राहत पाने के लिए दिन लोग कूलर के आगे डटे रहे। दफ्तरों में भी लोग पंखे से राहत पानी की कोशिश में रहे लेकिन राहत फिर भी नहीं मिली। सुबह हवा चलने के कारण उमस का असर कम रहा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.