भारत में सभी अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

( 11198 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 May, 18 14:05

अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित : दिल्ली के आर्कबिशप द्वारा पादरियों को देश के लिए दुआ करने संबंधी पत्र से उत्पन्न विवाद पर सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत में सभी अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित हैं और देश में किसी के साथ जाति तथा धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता। दिल्ली के आर्क बिशप अनिल काउटो ने चर्चों के पादरियों को पत्र लिखकर वर्ष 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव से पहले‘‘देश के लिए दुआ’ करने को कहा है। नकवी और संघ ने भी निंदा की : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्र मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ हर तबके के कल्याण की योजनाओं पर काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आर्क बिशप के इस पत्र की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि मोदी सरकार समाज के सभी वगरें को साथ लेकर चल रही है और किसी के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.