प्रधानमंत्री नजीब रजाक से वित्तीय घोटाले के संबंध में पूछताछ

( 7240 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 May, 18 13:05

पुत्रजय। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक एक बड़े वित्तीय घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधी एजेंसी के समक्ष पेश हुए। लगभग छह दशक तक सत्ता पर काबिज रहे रजाक को भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण हाल में हुए चुनाव में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। नौ मई को हुये चुनाव में नजीब का गठबंधन महातिर मोहम्मद की अगुवाई वाले सुधारवादी गठबंधन से हार गया।
मलयेशिया में भारतीय मूल के राजनेता गो¨बद सिंह देव को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। देश के इतिहास में मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने वाले वह अल्पसंख्यक समुदाय के पहले व्यक्ति हैं।गो¨बद सिंह देव (45) को संचार एवं मल्टीमीडिया मंत्री नियुक्त किया गया है। देव पाकतन हरपन गठबंधन के मंत्रिमंडल में शामिल दो भारतवंशियों में से एक हैं। उनके अलावा डेमोक्रेटिक ऐक्शन पार्टी के भारतीय - मूल के सांसद एम कुलासेगरन को मानव संसाधन मंत्री बनाया गया है। देव मलयेशियाई संसद में पुचोंग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के उन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जिसके बाद सोमवार को नेशनल पैलेस में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्होंने शपथ ग्रहण की। देश के पंजाबी समुदाय ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.