दो हजार पटवारियों की भर्ती होगी

( 4342 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 May, 18 16:05

अजमेर| प्रदेश में पटवारियों के रिक्त पड़े पद भरने की कवायद शुरू हो गई है। राजस्व मंडल ने पटवारियों के 2000 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन करने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को अभ्यर्थना भिजवाई है। राजस्व मंडल के कार्यवाहक रजिस्ट्रार सुरेश सिंधी ने बताया कि जिलेवार रिक्तियों की सूची बनाई गई है। इसके अनुरूप पटवारियों की भर्ती की जाएगी। प्रदेश में पटवारियों के करीब 4000 पद रिक्त हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.