सिटी पैलेस में गाइडों की कार्यशाला

( 11279 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 May, 18 15:05

पर्यटन विकास में ट्यूर गाईड की भूमिका

 सिटी पैलेस में गाइडों की कार्यशाला उदयपुर | हॉल में शहर की ऐतिहासिक एवं प्राचीन धरोहर के संवर्द्धन, संरक्षण के उद्देश्य से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी पर्यटकों को मिलें इस बाबत स्थानीय गाइडों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ श्याम सुंदर जोशी ने पर्यटन विकास में ट्यूर गाईड की भूमिका एवं मेवाड के प्रमुख दर्शनीय स्थल पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि राजस्थान सैलानियों का प्रिय प्रदेश रहा है। विश्वभर से हिन्दुस्तान आने वाले पर्यटकों में से अधिकांश राजस्थान अवश्य आते है। यहां के ऐतिहासिक दुर्ग, राजमहल, थार मरूस्थल, झील-जलाशय, विरासत स्थल और रंग-बिरंगी संस्कृति पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण है।
उन्होंने बताया कि पर्यटन व्यवसाय में ट्यूर गाईड की अहम भूमिका होती है। वह ट्यूर गाईड ही होता है जो हमारे देश व प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी पर्यटकों को देता है। साथ ही यहां की स्वच्छ छवि एवं समृद्ध संस्कृति से भी उनको अवगत कराता है। उन्होंने पावर पोइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से संक्षिप्त इतिहास, कैसा हो टूर गाइड, टूर गाइड के प्रकार, कर्त्तव्य एवं दायित्व, संवाद कौशल, गाइडिंग तकनीक, कुशल टूर गाइड की विशेषताएं एवं प्रभावी टूर कमेंट्री पर जानकारी दी। उसके बाद स्लाईड प्रदर्शन के माध्यम से मेवाड क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल को भी बताया। इस अवसर पर शहर के अनेक गाईड एवं फाउण्डेशन के अधिकारी उपस्थित थे।
इन्होंने लिया भागः सोमवार को आयोजित कार्यशाला में नरेन्द्र सिंह राणावत, नरेश शर्मा, नटवीर सिंह चुण्डावत, नवदीप सिंह राठौड, निरपाल सिंह सोलंकी, ओम प्रकाश राठौड, पंकज सेन, पंकज शर्मा, पराक्रम सिंह राणावत, प्रदीप बारबर, प्रदीप कुमार पालीवाल, प्रदीप अजमेरा, प्रद्युम्न सिंह सोलंकी, प्रताप सिंह सरदारगढ, प्रेमसिंह सारंगदेवोत, प्रितम सिंह राणावत, पुष्कर लाल मेघवाल, प्रवीण सिंह भाटी, प्रितम पाण्डे, प्रितम सिंह चौहान, पुष्कर सिंह चौहान, पुष्पेन्द्र सिंह भाटी, रफीक मोहम्मद, रघुवीर सिंह राजपूत, राज सिंह सोलंकी, राजेन्द्र वीर सिंह सोलंकी, राजेन्द्र कुमार सुखवाल, राकेश पालीवाल, राम रतन दवे, रमेश चन्द्र पटवा, रणजीत सिंह राठौड, रणवीर सिंह पंवार, रणविजय सिंह पंवार, रिपुदमन सिंह राठौड, हितेश सिंह राजपूत, यतीन्द्र सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह शक्तावत, धर्मवीर सिंह चौहान, मुकेश सुखवाल, लक्ष्मीलाल गोयल, योगेश नारायण आमेटा, शिवराज सिंह राणावत, महेन्द्र पुजारी, अयाज, शूरवीर सिंह सोलंकी, हेमंत सिंह राठौड ने भाग लिया।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.