प्रस हैरी और मेगन मार्कल शादी के बंधन में बंधे

( 4388 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 May, 18 17:05

¨वडसर ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और अमेरिकी अदाकारा मेगन मार्कल शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। विवाह समारोह ¨वडसर कैसल स्थित भव्य सेंट जॉर्ज चैपल में हुआ। नवविवाहित युगल ने विश्वभर से पहुंचे 600 अतिथियों की मौजूदगी में विवाह वचनों का आदान-प्रदान किया।कैंटरबरी के आर्कबिशप ने दोनों को पति-पत्नी घोषित किया। समारोह स्थल के बाहर मौजूद भीड़ ने बड़े पदरें पर शादी समारोह देखा और हर्षध्वनि के साथ शाही जोड़े का स्वागत किया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और ¨प्रस फिलिप तथा राजपरिवार के अन्य सदस्य भी इस क्षण के साक्षी बने। पूर्व में घोषणा की गई थी कि 92 वर्षीय सम्राट ने नवविवाहित जोड़ी को राज परंपरा के साथ ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्स की उपाधि दी है। शाही जोड़ी ने 600 मेहमानों की मौजूदगी में विवाह वचनों और अंगूठियों का अदान-प्रदान किया। इन मेहमानों में मेगन की घनिष्ठ मित्र बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और जॉर्ज एवं अमाल क्लूनी, डेविड और विक्टोरिया बेकहम तथा सर एल्टन जॉन जैसी अन्य हस्तियां मौजूद थीं। विवाह समारोह डीन ऑफ ¨वडसर ने संपन्न कराया तथा कैंटरबरी के आर्कबिशप एवं एंग्लिकन र्चच के आध्यात्मिक प्रमुख जस्टिन वेल्बी ने विवाह वचनों के आदान-प्रदान की रस्म पूरी कराई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.