दोनों दलों ने राज्यपाल से की मुलाकात

( 4531 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 May, 18 13:05

पणजी । गोवा कांग्रेस के विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात कर कर्नाटक की तर्ज पर सबसे अधिक विधायक होने के कारण राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस विधायक दल के नेता और विधान सभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत (बाबू) कावलेकर ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2017 में भी उनसे सरकार बनाने का अवसर देने का अनुरोध किया था। उस समय भी वे सबसे बड़ी पार्टी थे और आज भी हैं। उन्होंने उनसे कहा कि उस समय की गई गलती को सुधारने का उनके पास अवसर है। उन्होंने उनके सामने कर्नाटक का उदाहरण रखा जहां राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया। गौरतलब है कि गोवा में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी जबकि भाजपा के 13 विधायक चुने गए थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.