हदुस्तान का हर नागरिक सक्षम नही हो जाता, आरक्षण जारी रहेगा

( 6674 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 May, 18 13:05

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आरक्षण के बारे मे कहा कि जब तक ¨हदुस्तान का हर नागरिक समान शिक्षा, स्वास्य आर्थिक आधार पर सक्षम नही हो जाता, आरक्षण जारी रहेगा।सुश्री भारती ने कल मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक ¨हदुस्तान का हर नागरिक समान शिक्षा, स्वास्य आर्थिक आधार पर सक्षम नही हो जाता, आरक्षण जारी रहेगा, चाहे इसके लिए हजार साल भी लग जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया का भी महिमा मंडन करते हुए यह तक कह दिया कि सोशल मीडिया उन्हें भगवान का अवतार लगता है, दूसरे मीडिया को मैनेज करना पड़ता है लेकिन सोशल मीडिया ऐसा नही है, सोशल मीडिया में आपने दिल की बात कर दी ऐसा लगता है भगवान विराट रूप में आ गए। पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुई घटना के बारे में उन्होंने कहा कि लोगों ने इस घटना के मूल तत्व को छोड़ दिया, आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की मानसिकता किसी व्यक्ति में कैसे आ गयी यह विचारणीय है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.