भारतीय खेल संस्था का गठन

( 4893 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 May, 18 13:05

नई दिल्ली । भारतीय कुश्ती के पितामह गुरु हनुमान के विश्व प्रसिद्ध गुरु हनुमान अखाड़े को फिर से नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए गुरु हनुमान भारतीय खेल संस्था का गठन किया गया है। जिसका अध्यक्ष द्रोणाचार्य अवार्डी राज सिंह को बनाया गया है। नव गठित गुरु हनुमान भारतीय खेल संस्था के अध्यक्ष राज सिंह ने शुक्रवार को संस्था के पदाधिकारियों के साथ संवाददाताओं को बताया कि गुरु हनुमान अखाड़े से जुड़े पहलवानों और कोचों ने इस संस्था का गठन किया है। जिसका लक्ष्य गुरु हनुमान के आदशरे पर चलते हुए इस अखाड़े को उसके स्वर्णिम दौर में लौटाना है। राज सिंह ने बताया कि 24 मई को गुरु हनुमान की 19वीं पुण्यतिथि पर अखाड़े में हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा और इस अवसर पर ओलंपिक तथा कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और उनके गुरु महाबली सतपाल के अलावा मुख्य राष्ट्रीय कोच जग¨मदर को सम्मानित किया जाएगा। इनके अतिरिक्त उस्ताद, खलीफा और अन्य अवार्डियों को भी सम्मानित किया जाएगा। गुरु हनुमान भारतीय खेल संस्था का महासचिव दिलबाग सिंह पहलवान, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार और उपाध्यक्ष भारत केसरी पहलवान नवीन मोर को बनाया गया है। संस्था के प्रमुख सरंक्षक महाबली सतपाल और मुख्य सरंक्षक करतार व जग¨मदर पहलवान हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.