अजय के साथ काम करेंगी -काजोल

( 4222 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 May, 18 12:05

अजय के साथ काम करेंगी -काजोल मुंबई । बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर काजोल अपने पति अजय देवगन की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। काजोल पिछली बार तमिल फिल्म ‘‘वीआइपी’ में धनुष के साथ नजर आई थीं। इससे पहले वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘‘दिलवाले’ में शाहरुख खान के साथ दिखाई दी थीं। अब काजोल ने निर्देशक प्रदीप सरकार की फिल्म ‘‘ईला’ साइन की है। प्रदीप सरकार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अजय देवगन बना रहे हैं। काफी समय के बाद काजोल और अजय देवगन किसी एक प्रोजेक्ट से जुड़ रहे हैं। हालांकि अजय फिल्म में अभिनय नहीं कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 14 सितंबर को रिलीज होगी। काजोल की यह फिल्म निर्देशक आनंद गांधी के गुजराती प्ले ‘‘बेटा कागड़ो’ पर आधारित है। फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर की भूमिका निभाएंगी। ‘‘ईला’ में काजोल के बेटे का किरदार निभाएंगे रिद्धि सेन। फिल्म में नेहा धूपिया भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। अजय देवगन को ‘‘ईला’ की कहानी और गुजराती प्ले इतना ज्यादा पसंद आया कि उन्होंने इस फिल्म को खुद ही निर्मित करने का फैसला कर लिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.