प्रतापगढ़ में तीन सम्पर्क सड़कों के लिए 264.79 लाख

( 3148 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 May, 18 10:05

उदयपुर| जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से प्रतापगढ़ जिले में तीन सम्पर्क सड़क निर्माण कार्य के लिए 264.79 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
विभाग के आयुक्त भवानी सिंह देथा ने बताया कि जिले के वरमण्डल से डाबड़ा तक सम्पर्क सड़क के लिए 169.21 लाख, राजपुरिया फटे से राजपुरिया 47.69 लाख तथा अवलेश्वर फटे से गोवर्धनपुरा तक सम्पर्क सड़क निर्माण के लिए 47.89 लाख की स्वीकृति दी गई है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.