बीकानेर का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा

( 3353 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 May, 18 14:05

बीकानेर | दोपहर में अचानक से बादलों ने आसमान को घेर लिया। एक बार लगा कि तेज आंधी के साथ बारिश आएगी। 10 मिनट तक लोग आसमान की ओर निहारते रहे। फिर बादलों की गर्जना सुनाई दी लेकिन दक्षिणी हवा के तेज चलने से बारिश की उम्मीद काफूर हो गई। लोग इंतजार ही करते रहे और बादल कारवां की तरह गुजर गया। चार बजे फिर से मौसम सामान्य हो गया लेकिन हवा में तपिश कम फिर भी नहीं हुई। दोपहर में कुछ घंटा धूप नदारद होने से दिन के तापमान पर अंकुश लगा फिर भी लोग गर्मी से राहत की उम्मीद पाले बैठे हैं। इस बीच गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस व बीती रात का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.