दिशा पटानी काम करेगी सलमान के साथ

( 9709 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 May, 18 12:05

दिशा पटानी काम करेगी सलमान के साथ मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी दबंग स्टार सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर, सलमान को लेकर फिल्म भारत बनाने जा रहे हैं। जफर इससे पूर्व सलमान को लेकर फिल्म सुल्तान और टाइगर जिंदा है बना चुके हैं। फिल्म में सलमान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा का चयन किया गया था। अब कहा जा रहा है कि दिशा पटानी भी इस फिल्म के साथ जुड़ गई हैं। दिशा को जिस रोल के लिए कास्ट करने की खबरें आ रही हैं। इसके लिए श्रद्धा कपूर का नाम भी र्चचा में आया था। फिल्म भारत एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इसमें भारत के 70 सालों का इतिहास होगा। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.