डॉक्टर व उसकी पत्नी को 7 साल की सजा

( 17972 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 May, 18 20:05

कोटा के MBS अस्पताल से जुड़े रहे डॉक्टर व उसकी पत्नी को 7 साल की सजा, क्लिनिक किया सीज

डॉक्टर व उसकी पत्नी को 7 साल की सजा कोटा एसीबी कोर्ट कोटा ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में महाराव भीमसिंगअस्पताल के तत्कालीन चिकित्सा अधिकारी सहित सात आरोपियों को सजा सुनाई है। अदालत ने सजा के साथ कुल 1 करोड़ 25 लाख का जुर्माना भी लगाया है।


वहीं, चिकित्सक द्वारा संचालित निजी अस्पताल को भी सीज कर राज्य सरकार को अधिग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। संभवत: पूरे देश में निजी अस्पताल को अधिग्रहण कर सरकार को देने का यह पहला मामला है। एसीबी कोर्ट कोटा के सहायक निदेशक अभियोजन एहसान अहमद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि साल 2003 में जयपुर एसीबी ने तत्कालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी शर्मा के खिलाफ जांच की थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.