महिला बंदियों को दी विधिक जानकारी

( 6650 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 May, 18 16:05

महिला बंदियों को दी विधिक जानकारी प्रतापगढ | आज गुरूवार को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गए न्यायिक दृष्टांत आरडी उपाध्याय विरूद्ध आंध्र प्रदेश राज्य व अन्य में दिये गये निर्देशों की अनुपालना में दिनांक १७.०५.२०१८ को जिला मुख्यालय हेतु गठित टीम द्वारा स्थानीय जिला कारागृह पर महिला बंदियों के समक्ष कार्यक्रम का शुभारंभ कर संपूर्ण टीम द्वारा जेल में निरूद्ध महिला बंदियों के उक्त स्कीम की विस्तृत जानकारी दी तथा उनसे पूछताछ कर उन्हें सेनेट्री पेड इस्तेमाल करने की सलाह दी।
प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव श्री विक्रम सांखला ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक १७.०५.१८ से २६.०५.१८ तक चलाये जाने वाले अभियान के तहत प्रतिदिन महिला बंदिजनों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी तथा साथ ही महिला कैदियों में शारिरीक स्वच्छता व सेनेट्री पेड के ईस्तेमाल संबंधि सलाह दी जायेगी। खेल-खेल में शिक्षा, मनोचिकित्सकीय एक्सरसाईज आदि के द्वारा भी जेल में निरूद्ध महिला बंदिजनों को सुविधाएं प्रदान की जायेगी।
आज इस अवसर पर पैनल लॉयर कुलदीप शर्मा, केन्दीय प्रभारी वन स्टॉप सेन्टर पूजा सिंह राणा, डॉ. नीलम शुक्ला, डॉ. शांतिलाल शर्मा, श्रीमती मंजू परमार, कांउंसलर श्रीमती निशारानी मीणा, सीमा टेलर एवं डॉ. हितेश जोशी तथा टीम के सभी सदस्यगण मौजूद थे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.