धीमे ओवर रेट के लिए रहाणो पर जुर्माना

( 5906 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 May, 18 16:05

मुंबई । राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्या रहाणो पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। मुंबई और राजस्थान के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को आईपीएल मैच खेला गया था। मैच में राजस्थान के कप्तान रहाणो पर निर्धारित समय से धीमी गति से ओवर डालने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में यह आचार संहिता से जुड़ा पहला आरोप है इसलिए टीम के कप्तान रहाणो पर इसके लिए 12 लाख रपए का जुर्माना लगाया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.