OMG-चार बच्चों की मां से फ्रेंडशिप, कहासुनी पर कत्ल

( 13029 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 May, 18 10:05

 OMG-चार बच्चों की मां से फ्रेंडशिप, कहासुनी पर कत्ल गाजियाबाद। दिल्ली की सीमा के पास उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के खोड़ा इलाके में शनिवार सुबह एक फेसबुक फ्रेंड ने महाराष्ट्र निवासी महिला की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।


नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के मुताबिक महाराष्ट्र निवासी रेणु सिंह नामक महिला कि कुछ महीने पहले फेसबुक पर पंकज जोशी नामक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। इस दोस्ती के बाद महिला महाराष्ट्र से खोड़ा कॉलोनी के नेहरू गार्डन इलाके में आकर रहने लगी।

कुछ दिनों से रेनू दबाव बनाने लगी कि पंकज अपने माता पिता को छोड़कर उससे शादी कर ले। इस बात पर दोनों में झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे दोनों खाना खा रहे थे। इसी बीच शादी की बात और कमाई का पैसा देने की बात को लेकर रेनू से पंकज की फिर कहासुनी हो गई।

रेनू ने धमकी दी कि वह उसे और उसके माता पिता को फर्जी केस में फंसवा देगी। गुस्से में आकर पंकज ने रेनू की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। रात भर युवक महिला के शव के पास बैठा रहा। सुबह थाने पहुंचकर उसने जुर्म कबूल लिया।

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर महिला के पति को बुलाया गया है। देर रात तक उसके खोड़ा पहुंचने की उम्मीद है।

चार बच्चे और एक पोता है महिला का

पंकज के मुताबिक रेनू शादीशुदा है। उसके चार बच्चे हैं। उसके बड़े बेटे की भी शादी हो चुकी है। उसका एक बेटा भी है। रेनू की पति से नहीं बनती थी। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती थी।

हत्या के बाद महिला के पति को दी जानकारी

पंकज ने बताया कि रेनू की हत्या के बाद उसने उसके पति को मोबाइल पर बताया। पंकज का कहना था कि वह रेनू से शादी के लिए मना कर रहा था। ऐसे में रेनू उसके खिलाफ झूठी शिकायत कर उसे फंसा देती। ऐसे में उसे जेल जाना ही पड़ता। जेल जाने के डर से और गुस्से में आने पर उसने रेनू की हत्या कर दी।

इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी पंकज से अनबन हो गई। अनबन के चलते तड़के पंकज ने महिला की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक खुद ही थाने पहुंच गया और हत्या की बात पुलिस के सामने स्वीकार की।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.