गलतियों से लें सबकः मानव

( 5446 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 May, 18 09:05

गलतियों से लें सबकः मानव उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान के बडी स्थित सेवामहातीर्थ परिसर में ’सरस भक्तमाल कथा‘ एवं ’दीनबन्धु वार्ता‘ कार्यक्रम में शुक्रवार को संस्थान संस्थापक कैलाश ’मानव‘ ने कहा कि मनुष्य गलतियों का पुतला है, यदि वह गलतियों को सहज स्वीकार कर सबक ले तो महान बन सकता है। व्यक्ति विसंगतियों में उलझकर रास्ता भटक सकता है। उन्होंने कहा कि सत्य की राह पर चलने वालों पर भगवान की कृपा बरसती है। जिस कार्य के लिए हमने जन्म लिया है उसे उद्देश्य तक पहुंचाना होगा। जिसका मार्ग भगवान की भक्ति से होकर ही जाता है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आस्था भजन चैनल पर हुआ। संचालन महिम जैन ने किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.