बालगृह के विद्यार्थियों ने 6 मेडल जीते

( 3657 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 May, 18 13:05

उदयपुर | जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में नारायण सेवा संस्थान निराश्रित बालगृह के विद्यार्थियों ने 6 मेडल जीते। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 50 किलो भार वर्ग में किशन भील और 40 किलो मेें चेतक परमार ने स्वर्ण पदक जीता। 45 किलो वर्ग में रवींद्र बुंबरिया और जगदीश बुंबरिया ने कांस्य, 40 किलो में लक्ष्मण परमार ने रजत, 30 किलो वर्ग में कपिल परमार और 35 किलो वर्ग में ललित बुंबरिया ने कांस्य पदक हासिल किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.